UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 1 शारीरिक शिक्षा

 UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 1 शारीरिक शिक्षा

UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 1 शारीरिक शिक्षा

Question 1.
शारीरिक शिक्षा किसे कहते हैं?
Solution:
शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए जो सीख, ज्ञान और क्रियाएँ करायी जाती हैं, वही शारीरिक शिक्षा कहलाती हैं। शरीर को मजबूत बनाने के लिए जो व्यायाम किए जाते हैं, वे भी शारीरिक शिक्षा के अन्तर्गत आते हैं। |

Question 2.
शारीरिक शिक्षा क्यों आवश्यक है?
Solution:
शारीरिक शिक्षा शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाने के साथ-साथ बालक के मानसिक, सामाजिक तथा नैतिक मूल्यों के विकास के लिए आवश्यक है। यह शिक्षा शारीरिक अंगों के विकास के साथ, खेल व तैराकी सिखाने, अपनी रक्षा करने, शरीर को स्वस्थ रखने, फुर्तीला बनाने तथा मनोरंजन हेतु आवश्यक है।

Question 3.
शारीरिक शिक्षा से क्या लाभ है?
Solution:
शारीरिक शिक्षा से निम्नलिखित लाभ हैं

  1. यह शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ व मजबूत बनाती है।
  2. इसके द्वारा स्फूर्ति, आनन्द व ऊर्जा प्राप्त होती है।
  3. हार-जीत के द्वारा अपने पर नियन्त्रण व अनुशासन का गुण उत्पन्न होता है।
  4. नैतिक मूल्यों, जैसे- सहयोग, दृढ़ता, संयम आदि का विकास होता है।
  5. शारीरिक शिक्षा से समय के सदुपयोग की प्रेरणा मिलती है।

Question 4.
शारीरिक शिक्षा द्वारा किन-किन नैतिक मूल्यों का विकास होता है?
Solution:
शारीरिक शिक्षा से अनेक नैतिक मूल्यों का विकास होता है, जैसे- सहयोग की भावना, विचारशीलता, दृढ़ता, संयम, आत्म-नियन्त्रण व अनुशासन आदि।

Question 5.
आपको कौन-कौन से खेल पसंद हैं?
Solution:
हमें क्रिकेट, टेबिल-टेनिस, हॉकी, फुटबाल तथा बास्केटबॉल पसन्द है।

Question 6.
अपनी पसंद के खेलों में आप कौन-कौन से खेल खेलते हैं?
Solution:
विद्यार्थी अपनी पसंद अनुसार स्वयं लिखें।।

Question 7.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके)

  1. पढ़ना और ज्ञान प्राप्त करना ____ कार्य के अन्तर्गत आते हैं।
  2. शारीरिक क्रियाओं द्वारा ____ और ___ विकास भी होता है।
  3. अपनी रक्षा हेतु ___,____, ____ आदि खेल आते हैं।

Solution:

  1. पढ़ना और ज्ञान प्राप्त करना मानसिक कार्य के अन्तर्गत आते हैं।
  2. शारीरिक क्रियाओं द्वारा शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है।
  3. अपनी रक्षा हेतु कुश्ती, जूडो कराटे, बॉक्सिंग आदि खेल आते हैं।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 1 (शारीरिक शिक्षा) help you.

और नया पुराने
हमसे जुड़ें
1

UP Board Solution सबसे पहले पाएं!

UP Board के Class 9, 10, 11 और 12 के Solutions, Notes, PDF और Exam Updates सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी WhatsApp चैनल जॉइन करें