प्रश्न 1.
माचिंग क्या है? माचिंग करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर :
मार्किंग वह क्रिया है जिसमें आदेशों को सुनते हुए ध्यान से मार्च किया जाता है, जैसेसेना व पुलिस के जवानों का कदम-ताल करते चलना व विद्यालयों में बच्चों की ड्रिल। मार्किंग करते समय निम्न बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है- सावधानी की मुद्रा में खड़ा होना, गर्दन सीधी व आँखें सामने की ओर खुली रखना। विश्राम की अवस्था में दोनों हाथ पीछे करना, हाथों और पैरों को ढीला छोड़ना। बात करना, पीछे मुड़ना व रूमाल प्रयोग करना मना होता है।
प्रश्न 2.
राष्ट्र ध्वज में कौन-कौन से रंग होते हैं? ये रंग क्या दर्शाते हैं?
उत्तर :
राष्ट्र ध्वज में तीन रंग होते हैं। ऊपर केसरिया रंग, बीच में सफेद व नीचे हरा रंग होता है। केसरिया रंग त्याग व बलिदान सफेद रंग शांति व सच्चाई और हरा रंग देश की हरियाली व खुशहाली दर्शाता है।
प्रश्न 3.
राष्ट्रगान की रचना किसने की थी? राष्ट्रगान गाते समय किन-किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?
उत्तर :
राष्ट्रगान की रचना गुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर ने की थी। राष्ट्रगान गाते समय निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए –
- राष्ट्रगान के समय सावधान की मुद्रा में खड़ा होना चाहिए।
- राष्ट्रगान गाते समय हिलना-डुलना व बातें करना मना है।
- राष्ट्रगान सही-सही गाना चाहिए।
- राष्ट्रगान 52 सेकण्ड में पूरा होना चाहिए।
प्रश्न 4.
खेल भावना से आप क्या समझते हैं?
उत्तर :
जब हम कोई भी खेल खेलते हैं, तो उसमें हारते हैं या जीतते हैं। हमारा पूरा प्रयास होता है कि हम जीते। पर सदैव ऐसा नहीं हो पाता। अगर हम जीतते हैं तो हमें हारने वाले खिलाड़ी के प्रयास की सराहना करनी चाहिए। इसी प्रकार हारने पर हमें जीतने वाले खिलाड़ी को बधाई देनी चाहिए। हार को विनम्रतापूर्वक स्वीकार कर पुनः तैयारी में जुट जाना चाहिए। जीतने पर अहंकार नहीं होना चाहिए। हमें प्रतिद्वन्दी खिलाड़ियों के प्रति मन में ईष्र्या-द्वेष का भाव नहीं रखना चाहिए, बल्कि उनसे सीखने का प्रयास करना चाहिए। यही खेल भावना है।
प्रश्न 5.
खेल में अनुशासन होना क्यों आवश्यक है?
उत्तर :
खेल भावना तथा अनुशासन एक-दूसरे के पूरक हैं। प्रत्येक खेल के कुछ नियम होते हैं। इन नियमों का पालन करते हुए ही हम खेलकर जीतने का प्रयास करते हैं। अनुशासन हमारे जीवन को व्यवस्थित बनाता है। अतः खेल में अनुशासन होना अत्यन्त आवश्यक है। हमें खेल, शिक्षा, समाज आदि सभी क्षेत्रों में अनुशासन का परिचय देना चाहिए।
प्रश्न 6.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – (पूर्ति करके)
उत्तर :
(क) विंध्य हिमाचल यमुना गंगा, उच्छल जलधि तरंग।
(ख) किसी भी खिलाड़ी को चोट लगने पर उपचार की व्यवस्था करना।
(ग) मुख्य अतिथि के निरीक्षण पर आते समय ग्रुप लीडर ग्रुप को ‘सावधान’ का आदेश देगा।
प्रश्न 7.
‘अ’ समूह का ‘ब’ समूह से सही-सही मिलान कीजिए (मिलान करके) –
उत्तर :

प्रश्न 8.
राष्ट्र ध्वज को केसरिया रंग प्रतीक है –
(क) त्याग व बलिदान का
(ख) शान्ति का
(ग) खुशहाली वं हरियाली का
(घ) देश के उन्नति के पथ पर अग्रसर रहने का।
उत्तर :
(क) त्याग व बलिदान का
प्रश्न 9.
खेल के मैदान में राष्ट्र ध्वज को देखकर आपको क्या प्रेरणा मिलती है?
उत्तर :
खेल के मैदान में राष्ट्र ध्वज को देखकर हमें देशभक्ति, त्याग व बलिदान, ध्वज के प्रति सम्मान करने की प्रेरणा मिलती है।
प्रश्न 10.
यदि कहीं राष्ट्रगान हो रहा हो और आप उधर से निकल रहे हो तो आपको उस समय क्या करना चाहिए?
उत्तर :
यदि कहीं राष्ट्रगान हो रहा हो और हम उधर से निकल रहे हों, तब हमें चुपचाप सावधान मुद्रा में खड़ा हो जाना चाहिए, जब तक कि राष्ट्रगान समाप्त न हो जाए।
प्रोजेक्ट कार्य :
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।
We hope the UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 7 माचिंग, खेल भावना एवं अनुशासन help you.