UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 4 जल

 UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 4 जल

UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 4 जल

जल

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) समुद्र का जल पीने योग्य क्यों नहीं है ?
उत्तर
समुद्र में घुले विभिन्न लवणों के कारण समुद्र के जल का स्वाद खारी या नमकीन होता है, इसलिए यह पानी पीने योग्य नहीं होता है।

(ख) जल के कौन-कौन से स्रोत हैं ?
उत्तर
पृथ्वी पर जल के तीन स्रोत हैं- धरातलीय स्रोत, भूमिगत स्रोत और हिमनद।

(ग) मीठे जल के स्रोतों की सूची बनाइए।
उत्तर
नदी, तालाब एवं झील मीठे जल के स्रोत हैं।

(घ) जल हमारे लिए क्यों उपयोगी है ?
उत्तर
जल न केवल हमारी प्यास बुझाता है बल्कि हमारे जीवन की विभिन्न गतिविधियों के लिए भी आवश्यक है। जैसे- कृषि उद्योग, घरेलू कार्यों, पर्यावरण, मनोरंजन आदि में जल अत्यंत आवश्यक है।

(ङ) जल के धरातलीय स्रोत से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर
पृथ्वी की सतह से प्राप्त होने वाला जल धरातलीय स्रोत के अन्तर्गत आता है। जैसे-समुद्र, नदियाँ, झीलें, तालाब, आदि।

(च) प्रकृति में जल किन-किन रूपों में पाया जाता है ?
उत्तर
प्रकृति में जल तीन रूपों में पाया जाता है-ठोस, द्रव और गैस। पहाड़ों पर जमी बर्फ जल का ठोस रूप है। नदियों, तालाबों, झरनों, समुद्रों आदि में बहता पानी जल का द्रव रूप है। वायुमण डल में उपस्थित जलवाष्प जल का गैसीय रूप है।

प्रश्न 2.
खाली स्थान की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) पृथ्वी पर उपयोग होने वाले कुल जल का सबसे अधिक भाग सिंचाई में प्रयोग होता है।
(ख) समुद्री जल में लवणों के घुले होने के कारण ये जल खारा या नमकीन होता है।
(ग) हिमनद स्वच्छ एवं मीठे जल का स्रोत है।
(घ) पहाड़ों पर जमी बर्फ जल का ठोस रूप है।

प्रश्न 3.
सही वाक्य के सामने (✓) तथा गलत वाक्य के सामने (✗) का चिह्न लगाइए
उत्तर
(क) नदी भूमिगत जल का स्रोत है।                                         (✗)
(ख) जल ठोस, द्रव तथा गैस तीनों रूपों में पाया जाता है।         (✓)
(ग) समुद्र का जल मीठा होता है।                                            (✗)
(घ) प्रत्येक जीवधारी के लिए जल अत्यन्त महत्वपूर्ण है।            (✓)

प्रश्न 4.
सही मिलान कीजिए-
उत्तर

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 4 जल help you.

और नया पुराने
हमसे जुड़ें
1

UP Board Solution सबसे पहले पाएं!

UP Board के Class 9, 10, 11 और 12 के Solutions, Notes, PDF और Exam Updates सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी WhatsApp चैनल जॉइन करें