UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 7 विश्व में भारत

 UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 7 विश्व में भारत

UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 7 विश्व में भारत

विश्व में भारत

● पता कीजिए, विश्व में कुल कितने देश हैं?
उत्तर
विश्व में कुल 195 देश हैं।

● आइए, विश्व के मानचित्र व ग्लोब पर अपने देश भारत को देखें।
उत्तर
बच्चे स्वयं करें।

मानचित्र पर पीले रंग से अपना देश भारत दिखाई दे रहा है।

● भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है?
उत्तर
उत्तरी गोलार्द्ध में।

● भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है?
उत्तर
एशिया महाद्वीप में।

● भारत किन-किन अक्षांश और देशान्तर रेखाओं के बीच स्थित है?
उत्तर
भारत 8°4′ और 37°6′ उत्तरी अक्षांश रेखाओं तथा 68°7′ एवं 97°25′ पूवी। देशांतर रेखाओं के बीच स्थित है। कर्क रेखा 23°30′ उत्तरी अक्षांश में देश को दो बराबर भागों में बाँटती है।

● लक्षद्वीप द्वीपसमूह कहाँ स्थित है?
उत्तर
भारत के दक्षिण-पश्चिम में हिंद महासागर में।

● अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह कहाँ स्थित है?
उत्तर
बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिंद महासागर में।

 उपर्युक्त तालिका व भारत का राजनीतिक मानचित्र देखकर बताइए
● क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के सबसे बड़े राज्य का नाम राजस्थान।
● क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के सबसे छोटे राज्य का नाम गोवा।।
● क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश राज्य का स्थान चौथा।
● जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश राज्य का स्थान प्रथम।
● जनसंख्या की दृष्टि से भारत के सबसे छोटे राज्य को नाम सिक्किम।

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए-
(क) भारत का अक्षांशीय एवं देशान्तरीय विस्तार कितना है?
उत्तर
भारत की मुख्य भूमिका 8°4′ और 37°6′ उत्तरीय अक्षांशों तथा 68°7′ व 97°25′ पूर्वी देशांतरों के बीच फैली है। अतः भारत का अक्षांशीय विस्तार 29°2′ तथा देशांतरीय विस्तार 29°18′ है।

(ख) भारत की मानक समय रेखा किस देशान्तर पर है और यह कहाँ-कहाँ से गुजरती है ?
उत्तर
भारत की मानक समय रेखा 82°30′ पूर्वी देशांतर पर है और यह उत्तर प्रदेश राज्य के इलाहाबाद शहर से होकर गुजरती है।

(ग) कर्क रेखा, भारत के किन-किन राज्यों से होकर गुजरती है ?
उत्तर
कर्क रेखा भारत के राज्य-राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिमी बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम से होकर गुजरती है।

(घ) भारत की स्थलीय सीमा किन-किन देशों से जुड़ी है ?
उत्तर
भारत की स्थलीय सीमा सात देशों-अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश एवं म्यांमार (बर्मा) से जुड़ी हैं।

(ङ) यदि लंदन में सुबह के 6:00 बजे हैं तो इस समय भारत में क्या समय होगा ?
उत्तर
यदि लंदन में सुबह के 6.00 बजे हैं तो भारत में इस समय सुबह 11.30 का समय होगा।

(च) उत्तर प्रदेश राज्य के सभी पड़ोसी राज्यों व उनकी राजधानियों के नाम लिखिए।
उत्तर
उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य एवं उनकी राजधानी-
उत्तर में उत्तराखंड-देहरादून; हिमालचे प्रदेश-शिमला
पश्चिम में हरियाणा-चंडीगढ़; दिल्ली-नई दिल्ली; राजस्थान-जयपुर
दक्षिण में मध्य प्रदेश-भोपाल; छत्तीसगढ़-रायपुर
पूर्व में बिहार-पटना; झारखंड-राँची ।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) भारत एशिया महाद्वीप में स्थित है।
(ख) भारत का पूरब से पश्चिम विस्तार 2833 किमी है।
(ग) भारत का अक्षांशीय विस्तार 8°4′ उत्तर से 37°6′ उत्तर तक है।
(घ) उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ है।
(ङ) भारत का क्षेत्रफल लगभग 32,87,263 वर्ग किमी है।

प्रश्न 3.
सही वाक्ये पर ✓ एवं गलत पर ✗ का चिह्न लगाइए।
उत्तर
(क) भारत की उत्तर दिशा में चीन देश है।                               (✓)
(ख) भारत के दक्षिण में बंगाल की खाड़ी है।                            (✗)
(ग) भारत 29 राज्यों एवं 7 केन्द्रशासित प्रदेशों का संघ्र है।       (✓)
(घ) भारत का देशान्तरीय विस्तार 29°02′ है।                         (✓)
(ङ) लक्षद्वीप, अरब सागर में स्थित भारतीय द्वीपसमूह है।       (✓)

भौगोलिक कुशलताएँ –                                   

नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 7 विश्व में भारत help you.

और नया पुराने
हमसे जुड़ें
1

UP Board Solution सबसे पहले पाएं!

UP Board के Class 9, 10, 11 और 12 के Solutions, Notes, PDF और Exam Updates सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी WhatsApp चैनल जॉइन करें