UP Board Solutions for Class 8 Maths Chapter 17 कार्तीय तल

 UP Board Solutions for Class 8 Maths Chapter 17 कार्तीय तल

UP Board Solutions for Class 8 Maths Chapter 17 कार्तीय तल

कार्तीय तल

अभ्यास – 17 (a)

प्रश्न 1.
नीचे दिए चित्र को देखकर रिक्त स्थानों में लिखिए।
(i) बिन्दु M, X- अक्ष की ……. दिशा में अंकित है।
(ii) बिन्दु M से Y- अक्ष पर लम्बे पाद की मूल बिन्दु से दूरी ……. इकाई है।
(iii) बिन्दु N, Y- अक्ष की ……. दिशा में अंकित है। बिन्दु N से Y- अक्ष पर लम्बपाद की मूल बिन्दु से दूरी ……. इकाई है।
(iv) बिन्दु T…….. चतुर्थांश में अंकित है।
(v) बिन्दु T से x- अक्ष पर लम्ब पाद की मूल बिन्दु से दूरी ……. इकाई है।

उत्तर
(i) ऋणात्मक
(ii) 3
(iii) ऋणात्मक
(iv) चतुर्थ
(V) 4, -4

प्रश्न 2.
निम्नांकित चित्र में अंकित बिन्दुओं को देखकर रिक्त स्थानों को भरिए :

(i) बिन्दु P का भुज …………… और कोटि …है अतः P के निर्देशांक ……………… हैं।

(ii) बिन्दु Q का भुज …………. और कोटि …है अतः Q के निर्देशांक ……………….. हैं।
(iii) बिन्दु R का x- निर्देशांक ……….. और y- निर्देशांक ………. है, अतः R के निर्देशांक ………….. हैं।
(iv) बिन्दु S का x- निर्देशांक ………….. और y- निर्देशांक ………… है, अतः s के निर्देशांक …………. हैं।
उत्तर
(i) 2, 1, निर्देशांक (2, 1)
(ii) -3, 2, निर्देशांक (-3, 2)
(iii)-5,-3, निर्देशांक (-5,-3)
(iv) 3,-2, निर्देशांक (3,-2)

प्रश्न 3.
निम्नलिखित बिन्दु किन चतुर्थाशों में स्थित हैं?
(i) (-3,-7)
(ii) (-5, 7)
(iii) (2,-10)
(iv) (5,9)
(v) (-6, 5)
(vi) (-7,-5)
उत्तर

  1. तृतीय
  2. द्वितीय
  3. चतुर्थ
  4. प्रथम
  5. द्वितीय
  6.  तृतीय

प्रश्न 4.
निम्नलिखित बिन्दुओं को ग्राफ पेपर पर अंकित कीजिए :
(i) (7, 5)
(ii) (7,0)
(iii) (-3,-6)
(iv) (0,-4)
(v) (-6,-7)
(vi) (10,-5)
(vii) (0, 0)
उत्तर
विद्यार्थी स्वयं करें।

अभ्यास – 17 (b)

प्रश्न 1.
किसी समबाहु त्रिभुज की भुजा की लम्बाई x सेमी है। त्रिभुज की भुजा और परिमाप के संबंध का ग्राफ खींचिए।
उत्तर
त्रिभुज की भुजा = x सेमी।
त्रिभुज का परिमाप = 3x सेमी।

प्रश्न 2.
एक आयत की लम्बाई उसकी चौड़ाई से दुगुनी है। आयत के क्षेत्रफल और चौड़ाई के सम्बन्ध का ग्राफ खींचिए।
उत्तर
आयत की चौड़ाई = x सेमी
तो आयत की लं० = 3x सेमी
आयत का क्षेत्रफल = 2x x x= 2x2

प्रश्न 3.
200 रुपये का प्रतिशत 3 वार्षिक ब्याज दर से साधारण ब्याज और वर्षों में समय के सम्बन्ध का ग्राफ खींचिए।
उत्तर
200 रुपये का 3% से 1 वर्ष का साधारण 6 रु० है।
तो 2 वर्ष का साधारण 12 रु० है।
3 वर्ष का साधारंण 18 रु० है।
4 वर्ष का साधारण 24 रु० होगा।
संबंध – इस प्रकार वर्ष ब्याज उस पर बढ़ता जाता है।

प्रश्न 4.
एक बस 1 घंटे में 40 किमी की दूरी तय करती है। बस द्वारा चली गई दूरी और समय के संबंध का ग्राफ खींचिए-
उत्तर
x अक्ष पर (समय घंटों में) और y अक्ष पर दूरी किलोमीटर (40 किमी०) में प्रदर्शित की जाएगी।
नोट : सभी प्रश्नों को हल कर दिया गया है ग्राफ विद्यार्थी स्वयं बनाएँ।

प्रश्न 5.
एक साइकिल सवार द्वारा नियत समय अन्तराल में तय की गई दूरी का निम्नवत् दूरी- समय, ग्राफ देखकर निम्नांकित प्रश्नों का उत्तर दीजिए।
उत्तर
(a)

  • 2 बजे यात्रा की प्रारम्भिक स्थिति से दूरी = 2 किमी
  • 3 बजे यात्रा की प्रारम्भिक स्थिति से दूरी = 2 किमी
  • 4 बजे यात्रा की प्रारम्भिक स्थिति से दूरी = 3 किमी
  • 5 बजे यात्रा की प्रारम्भिक स्थिति, से दूरी = 4 किमी

(b)
उपर्युक्त ग्राफ से साइकिल सवार द्वारा यात्रा के दौरान आराम करने का समय
अन्तराल = 1 घण्टा (2 बजे से 3 बजे के बीच)

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Maths Chapter 17 कार्तीय तल help you.

और नया पुराने
हमसे जुड़ें
1

UP Board Solution सबसे पहले पाएं!

UP Board के Class 9, 10, 11 और 12 के Solutions, Notes, PDF और Exam Updates सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी WhatsApp चैनल जॉइन करें
होम क्विज वीडियो नोट्स NCERT