UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 1 पर्यावरण को जानें

 UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 1 पर्यावरण को जानें

UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 1 पर्यावरण को जानें

अभ्यास

Question 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) पर्यावरण से आप क्या समझते हैं?
(ख) प्राकृतिक और सामाजिक पर्यावरण में क्या अन्तर है ?
(ग) अपने पर्यावरण के दस अजैविक घटकों के नाम लिखिए।
(घ) अपने विद्यालय परिसर में पाए जाने वाले जैविक घटकों की सूची बनाइए।
Answer:
(क)- जल, वायु, प्रकाश, मिट्टी, पेड़-पौधे आदि जिनसे हम चारों ओर से घिरे हैं, ये सभी एक साथ मिलकर हमारा पर्यावरण कहलाते हैं।

(ख)- वह पर्यावरण जो प्रकृति हमें प्रदान करती है। प्राकृतिक पर्यावरण कहलाता है। हवा, जल, मिट्टी, पेड़-पौधे, जीव-जन्तु, सूर्य, नदी, पहाड़ आदि प्राकृतिक पर्यावरण के अंतर्गत आते हैं क्योंकि इनको हम स्वयं नहीं बना सकते। मानव समाज द्वारा निर्मित पर्यावरण को सामाजिक पर्यावरण कहते हैं। जैसे मकान, सड़क, बाजार, गाँव, शहर, रेल, मोटर, वायुयान आदि सामाजिक पर्यावरण के अंग हैं। सामाजिक पर्यावरण का निर्माण प्राकृतिक पर्यावरण की सहायता से किया जाता है।

(ग)- नदी, झील, सागर, महासागर, पहाड़, पठारे, रेगिस्तान मैदान, हवा, धूप आदि अजैविक घटक हैं।

(घ) – पौधे, पेड़, लताएँ, गिलहरी, चिड़ियाँ, बच्चे, शिक्षक, आदि।

Question 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) प्रकृति, जल, स्थल, वायु, पेड़-पौधों एवं ___ से मिलकर बनी है।
(ख) पृथ्वी के जल वाले भाग को __ कहते हैं।
(ग) जैविक एवं अजैविक घटक एक दूसरे के ___ हैं।
(घ) टिड्डा एक ___ जीव है।
(ङ) विद्यालय ___ पर्यावरण का हिस्सा है।
Answer:
(क) प्रकृति, जल, स्थल, वायु, पेड़-पौधों एवं जीव-जंतुओं से मिलकर बनी है।
(ख) पृथ्वी के जल वाले भाग को जलमण्डल कहते हैं।
(ग) जैविक एवं अजैविक घटक एक दूसरे के पूरक हैं।
(घ) टिड्डा एक शाकाहारी जीव है।
(ङ) विद्यालय सामाजिक पर्यावरण का हिस्सा है।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 1 (पर्यावरण को जानें) help you.

और नया पुराने
हमसे जुड़ें
1

UP Board Solution सबसे पहले पाएं!

UP Board के Class 9, 10, 11 और 12 के Solutions, Notes, PDF और Exam Updates सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी WhatsApp चैनल जॉइन करें
होम क्विज वीडियो नोट्स NCERT