UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 6 बीज

 UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 6 बीज

UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 6 बीज

अभ्यास

प्रश्न 1.
सही उत्तर पर सही (✓) का चिह्न लगाइए –

(i) साधारण बीज को कहते हैं –

(क) जनक बीज
(ख) आधार बीज
(ग) कृषक बीज ✓
(घ) प्रमाणित बीज

(ii) आधार बीज है –

(क) जनक बीज की सन्तति ✓  
(ख) प्रमाणित बीज की सन्तति
(ग) साधारण बीज की सन्तति
(घ) संकर बीज की सन्तति

(iii) जनक बीज का उत्पादन किया जाता है –

(क) विशेषज्ञों द्वारा ✓
(ख) किसानों द्वारा
(ग) कारखानों द्वारा
(घ) शिक्षकों द्वारा

(iv) संकर बीज का प्रयोग किया जाता है –

(क) केवल एक बार ✓
(ख) दो बार
(ग) तीन बार
(घ) बार-बार

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में स्तम्भ ‘क’ का स्तम्भ ‘ख’ से सुमेल कीजिए – (सुमेल करके)
उत्तर :

प्रश्न 3.

  1. साधारण बीज की परिभाषा लिखिए।
  2. उन्नतिशील बीज को स्पष्ट कीजिए।
  3. गेहूँ की तीन उन्नतशील किस्में लिखिए।
  4. बीज और दाने में क्या अन्तर है?
  5. उन्नतशील बीज कहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं?

उत्तर :

  1. जो बीज किसान स्वयं बनाता है, उसे साधारण बीज कहते हैं।
  2. उन्नतिशील बीज वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों द्वारा बनाए जाते हैं।
  3. गेहूँ की तीन उन्नतिशील किस्में एच डी- 2285, पी0बी0डबलू- 343, मालवीय- 234।
  4. बीज बोने के काम आता है, जबकि दाना अनाज के रूप में खाने के काम आता है।
  5. उन्नतिशील बीज सरकारी गोदामों या लाइसेंसशुदा बीज की दुकानों से प्राप्त किए जाते हैं।

प्रश्न 4.

  1. अनाज से क्या समझते हैं?
  2. बीज को कहाँ से प्राप्त करना चाहिए?
  3. अच्छे बीजों की क्या पहचान हैं?

उत्तर :

  1. जो कृषि उत्पाद खाने के काम आते हैं, उन्हें अनाज कहा जाता है; जैसे – गेहूँ, जौ, चना, मक्का। इनका खाने के लिए भंडारण किया जाता है और आटा बनाकर (पिसाकर) खाया जाता है।
  2. बीज को सरकारी गोदाम या लाइसेंसशुदा बीज की दुकान से लेना चाहिए।
  3. अच्छे बीज पूर्ण पके व चमकीले होते हैं। ये परिस्थितियों के अनुकूल होते हैं। इनमें खरपतवार के बीज नहीं होते।

प्रश्न 5.
उन्नतिशील बीज कैसे बनाया जाता है? संक्षेप में वर्णन कीजिए।
उत्तर :
इस तरह के बीज वैज्ञानिक विधि से बनाए जाते हैं। इनको बनाने में चार पाँच साल का समय लगता है।

प्रश्न 6.
बीज कितने प्रकार के होते हैं? साधारण बीज व उन्नतशील बीज की तुलना कीजिए।
उत्तर :
बीज दो प्रकार के होते है – साधारण बीज व उन्नतशील बीज।

साधारण बीज –

  1. रंग व आकार में सामान्य होते हैं।
  2. अंकुरण कम होता है।
  3. बीमारी लगने की संभावना होती है।
  4. पैदावार कम होती है।
  5. खरपतवार बहुत होते हैं।
  6. साधारण बीज सस्ते मिलते हैं।

उन्नतिशील बीज –

  1. चमकदार व आकार में कुछ बड़े।
  2. अंकुरण शत-प्रतिशत होता है।
  3. बीमारी लगने की संभावना नहीं होती है।
  4. पैदावार अधिक होती है।
  5. नहीं होते।
  6. महँगे मिलते हैं।

प्रोजेक्ट कार्य
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 6 बीज help you.

और नया पुराने
हमसे जुड़ें
1

UP Board Solution सबसे पहले पाएं!

UP Board के Class 9, 10, 11 और 12 के Solutions, Notes, PDF और Exam Updates सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी WhatsApp चैनल जॉइन करें